Close

    ई – प्रकाशन

    विद्यालय पत्रिका न केवल विद्यालय के विद्यार्थियों की रुचियों और मनोवृतियों को प्रेरित करती है बल्कि उनके अन्तस्थ लेखक को भी बाहर आने में मदद करती है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों के  समाज के प्रति विचार एवं दृष्टिकोण  तथा उनकी रचनाधर्मिता का पूर्ण प्रतिबिम्बन होता है। कहानी, कविता, लेख तथा निबंध के माध्यम से विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता को प्रकाशित करते हैं। इसके साथ ही साथ विद्यालय में होने वाली गतिविधियों के भी स्थानीय समाचार पत्रों / पत्रिकाओं में प्रकाशित होने से विद्यालय गतिविधियों के बारे में सूचनाएं प्राप्त होती हैं जो समाज का अनिवार्य अंग है।

    लखनऊ क्षेत्र के अधीन केंद्रीय विद्यालयों में कई प्रकार के प्रकाशन हैं। ये प्रकाशन सभी शिक्षकों, छात्रों और केंद्रीय विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्यों के योगदान द्वारा तैयार किए जाते हैं।

    ई-समाचार पत्र