पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बदायूँ की बारहवीं कक्षा (वाणिज्य) सत्र 2025-26 की छात्रा सुश्री मणि वार्ष्णेय ने प्रभावशाली 92.3% अंक प्राप्त किए और बिजनेस स्टडीज में 100 अंक हासिल किए ।

केंद्रीय विद्यालय बी.एच.ई.एल जगदीशपुर: के छात्र अमेठी के निवासी श्री आकाश सिंह ने अमेठी ब्लॉक स्तर जीता फिर, तहसील में अपना जीत का सिलसिला जारी रखा, उसके बाद जिला अस्तर पर अपनी जीत का तिरंगा फैरा कर ये साबित करदिया की भेल के आकाश भी किसी से कम नहीं, और एक बार फिर से अपने जिले का नाम रोशन करते हुए सांसद खेल प्रतियोगिता में बैडमिंटन में गोल्ड मेडल अर्जित किया, इस दौरान माननीय योगी जी ने टैबलेट और मेडल देकर सम्मानित किया, उत्साह बढ़ाते हुए स्मृति रानी जी, मनोज तिवारी जी , भूपेंद्र शर्मा जी मौजूद रहे ।

मास्टर अंशुमान पाढ़ी, केवि क्र. -2 चकेरी कानपुर: केएएमपी (ज्ञान और जागरूकता मानचित्रण मंच) के राष्ट्रीय टॉपर। NASTA (वैज्ञानिक स्वभाव और योग्यता के लिए राष्ट्रीय मूल्यांकन) 2022-23 इंस्पायर मानक पुरस्कार में राष्ट्रीय भागीदारी।
