Close

    खेल

    केन्द्रीय विद्यालय संगठन छात्रों के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है| खेल समग्र विकास और स्वास्थ्य के निर्धारक  हैं।केन्द्रीय विद्यालयों में खेलों के विकास ,छात्रों की खेल प्रतिभाओं को  निखारने और प्रदर्शन हेतु अनेक मंच उपलब्ध कराए जाते हैं|आजकल खेल कैरियर के रूप में प्रतिष्ठित हो चुके हैं| विद्यालयों में खेलों के आयोजन का एक सोपानिक कैलेंडर होता है-एक स्तर पर चयनित छात्र अगले स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं जैसे  केविसं.संकुल स्तरीय स्पर्धा , केविसं. संभागीय क्रीडा स्पर्धा, केविसं. राष्ट्रीय क्रीडा स्पर्धा। केविसं की टीमें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई)/सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट/खेलो इंडिया आदि आयोजनों  में भाग लेती हैं। यह संरचित दृष्टिकोण छात्रों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए एक प्रगतिशील मंच प्रदान करता है |

    स्कूली  शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार,फीफा, अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से देश भर के जिलेवार चयनित पात्र विद्यालयों में 11 लाख फुटबाल वितरित कर रहा है। मुंबई संभाग के कई विद्यालयों को फीफा फ़ुटबाल वितरण का नोडल प्रभारी बनाया गया है |

    फोटो गैलरी